{"_id":"68b205c962f201529a0124ab","slug":"attractive-items-made-by-women-were-appreciated-in-the-customs-exhibition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136997-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिवाज प्रदर्शनी में महिलाओं की बनाई आकर्षक वस्तुओं को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिवाज प्रदर्शनी में महिलाओं की बनाई आकर्षक वस्तुओं को सराहा
Sat, 30 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
16 कैथल। अंबाला रोड स्थित सत्कार पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में लगाए गए स्टॉल में जुटी महिलाओं
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इनरव्हील क्लब कैथल शाइनिंग स्टार की ओर से अंबाला रोड स्थित सत्कार पैलेस में भव्य प्रदर्शनी रिवाज का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैथल शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और महिलाओं द्वारा बनाई गई उपयोगी व आकर्षक वस्तुओं की जमकर सराहना की।
इस प्रदर्शनी में अंबाला, गाजियाबाद, लुधियाना, पानीपत और दिल्ली से आए प्रदर्शकों ने भी भाग लिया। यहां कपड़े, क्रॉकरी, कॉस्मेटिक, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, सूट, चप्पल, किचन व घरेलू सामान और दिवाली सजावट से जुड़ी सामग्री उपलब्ध रही। वस्तुएं 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की रेंज में प्रदर्शित की गईं।
क्लब अध्यक्ष ज्योति गाबा ने बताया कि इस प्रदर्शनी से होने वाली आय जरूरतमंद लोगों के उत्थान पर खर्च की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी रही, जबकि पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी चौधरी और नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
क्लब की टीम- ज्योति गाबा, संस्थापक सचिव बबीता गर्ग, शालिनी सिक्का, रूबी मिगलानी, सीमा मलिक, ऋद्धि गुप्ता, ऋतु जिंदल, प्रियंका मित्तल और अन्य सदस्याओं ने मिलकर प्रदर्शनी को सफल व व्यवस्थित बनाया।