{"_id":"6a946cd2f341afd846023b4a","slug":"attempt-to-pick-up-garbage-before-union-ministers-visit-stopped-over-employees-protest-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154461-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले कचरा उठाने का प्रयास, कर्मचारियों के विरोध पर किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: केंद्रीय मंत्री के दौरे से पहले कचरा उठाने का प्रयास, कर्मचारियों के विरोध पर किया बंद
विज्ञापन
ढांड रोड पर ट्राली में कचरा भरती जेसीबी। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 30 अगस्त को दौरे से पूर्व प्रशासन ने ढांड रोड से 29 अगस्त रात करीब 11 बजे कचरा उठवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं। हालांकि एक ट्राली कचरा उठवाने के बाद ही सफाई कर्मचारियों ने मौके पर आकर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद कचरा उठान बंद करवा दिया गया।
वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि रोहतक में रविवार को हुई राज्य स्तरीय बैठक में निकाय कर्मियों ने हड़ताल को 2 सितंबर तक बढ़ाने का एलान किया और साथ ही 15 मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करने की रूपरेखा भी तैयार की है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल के कारण शहर में कचरा ही कचरा फैल चुका है। बाजार, सड़कें, काॅलाेनी और सेक्टर सब जगह कचरे की भरमार है। इससे उठने वाली बदबू से लोग परेशान हैं। शहर में करीब 550 टन कचरा बिखरा है।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन की ज्वाइंट राज्य कमेटी के आह्वान पर लगातार 6 अगस्त से चल रही हड़ताल के 25 वें दिन भी नगर परिषद कैथल के गेट पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, मंच संचालन सचिव विक्की टांक ने किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, फायर के राज्य प्रधान व नगर पालिका के उप प्रधान राजेन्द्र सिणंद, राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण, जयप्रकाश टीक, जिला प्रधान गौरव टांक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की राज्य की भाजपा सरकार 13 मई के समझौते के परिपत्र जारी ना करके वादाखिलाफी ओर विश्वासघात कर रही है। इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान बसाऊ राम, बीरभान जाखोली, सयुंक्त किसान मोर्च के नेता होशियार सिंह, जगदीश कुमार, राज कुमार मंचल, सुमेश राणा, अमित कुमार उपस्थित रहे।