फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attempt to kill mother, police assault

बेटे ने पिता व पत्नी के साथ मिलकर मां को जान से मारने का प्रयास किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill mother, police assault
कैथल। गांव भागल में बुधवार रात को बेटे ने पिता और पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही मां को जान से मारने का प्रयास किया। इस बीच पड़ोसी ने पुलिस को बुलाया तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, पुलिस से मारपीट करने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चीका थाना में दी शिकायत में 50 वर्षीय भागल निवासी महिला ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा लड़का और बेटी शादीशुदा हैं। 11 मई को रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर पर पर काम कर रही थी। तभी पुत्रवधू के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसी बात पर पति और बेटे ने बहू का साथ दिया। तीनों उसके साथ झगड़ा करने लगे। महिला का आरोप है कि इस बीच पति ने उसके सिर पर डंडा मारा। बेटे ने डंडे से हाथों और शरीर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

महिला का यह भी आरोप है कि फिर पति, बेटे व पुत्रवधू ने परना व चुन्नी से उसके दोनों हाथ चारपाई से बांध दिए। गले में परना डालकर उसकी हत्या का प्रयास करने लगे। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास के किसी व्यक्ति ने पुलिस के पास फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति, बेटे व पुत्रवधू से पूछताछ करनी चाही तो उन्होंने पुलिस के कार्य में बाधा डाली व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट की। पुलिस ने ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, चीका थाना के प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, पुलिस से मारपीट करने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed