फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attackers who arrived in a vehicle assaulted the youths with sticks and clubs.

Kaithal News: गाड़ी में आए हमलावरों ने युवकों पर लाठियों और डंडों से किया हमला

Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Attackers who arrived in a vehicle assaulted the youths with sticks and clubs.
कैथल। शहर की जनकपुरी कॉलोनी में मंगलवार को गली में बैठकर बातचीत कर रहे युवकों पर गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 10 हमलावरों ने लाठियों-डंडों से जानलेवा हमला किया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि सभी हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। घायलों ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सजूमा निवासी रमन ने शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे वह कैथल की जनकपुरी कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ गली में बैठा हुआ था। इस दौरान वहां पर कैथल के पवन खान, हरदीप, संजय, सौरभ, मंदीप गोयत व पांच अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया, उससे वह और उसके साथियों गंभीर घायल हो गए। कुछ दिन पहले उसकी आरोपियों के साथ आपस में कहासुनी हो गई थी। उस दौरान आरोपियों ने उसे धमकी दी थी। उसके बाद से आरोपी उसके साथ रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन

--------


पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द हमलावरों के गिरफ्तार किया जाएगा। - रमेश चंद्र, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed