फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   attacked the son with a knife

चाकू से हमला कर बाप ने की बेटे की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
attacked the son with a knife
कैथल। धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने से रोक रहे इकलौते बेटे को पिता ने चाकू से हमला कर मौत की नींद सुला दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुहला के खरकां गांव में एक बाप ने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बेटे का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता को पीर की दीवार तोडऩे से रोक रहा था। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं उसकी पत्नी भी सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खरकां गांव निवासी सुषमा रानी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले खरकां निवासी चन्नपाल उर्फ विजय के साथ हुई थी। मंगलवार को वह व पति, सास कंतो देवी, ननद परी और ससुर जगीर राम के साथ घर पर थी। शाम करीब सात बजे उसका ससुर घर के समीप स्थित पीर (धार्मिक स्थल) की दीवार तोड़ने लगा। इस पर उसकी सास कंतो ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसने गालियां देनी शुरू कर दी। इसी बीच उसका पति चन्नपाल (24) गया तो उसके ससुर ने हाथ में पकड़े चाकू से उसकी छाती पर वार कर दिया। चाकू लगते ही उसका पति जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी जुटने लगे। यह देखकर उसका ससुर मौके से फरार हो गया। कहा कि उसके पति की मौत ससुर द्वारा छाती में सीधे चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने इस आरोपी जगीर राम के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ चीका रमेश ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed