{"_id":"6a36f3780f9e6113be0eefa9","slug":"attack-on-three-people-working-in-a-field-fir-registered-against-four-individuals-including-a-woman-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151195-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला, महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला, महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कैथल। गांव खरकड़ा में भूमि विवाद में खेत में काम कर रहे तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। हमले में महिला सहित तीन घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकड़ा निवासी निशान सिंह ने बताया कि वह 15 जून को दोपहर 12 बजे अपने खेत में छोटा राम, सेवक राम और राजकली देवी के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान गांव के दीपु, उनकी पत्नी अंजू, लीला और रामकिशन वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चाकू और लाठियों से हमला कर दिया।
शिकायत के अनुसार अंजू ने छोटा राम पर चाकू से वार करने का प्रयास किया लेकिन वह पीछे हट गया जिससे वह बच गया। वहीं दीपु ने सेवक राम को डंडों से पीटा और लीला ने राजकली देवी को पीटकर घायल कर दिया। हमले में तीन लोगों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
सीवन थाना के जांच अधिकारी जगबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर दीपु, अंजू, लीला और रामकिशन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।