फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on the team that went to demolish the drug smuggler's house

नशा तस्कर का मकान गिराने गई टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Attack on the team that went to demolish the drug smuggler's house
कैथल। गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्कर सेवा सिंह व साहब सिंह का मकान गिराने गई प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। बचाव के लिए पुलिस ने भी ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। वाकया बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ जब प्रशासन की टीम पुलिस बल सहित बुलडोजर लेकर गांव दाबन खेड़ी पहुंची थी। मौके पर एक आरोपी सेवा सिंह को पुलिस ने पकड़ भी लिया।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीण वहां पर पहुंच गए और कार्रवाई रोकने को कहा, लेकिन प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देकर कार्रवाई रोकने से मना कर दिया। उधर, सूचना पर गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर भी दोपहर करीब सवा 12 बजे पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि प्रशासन को एक महीने का नोटिस देना चाहिए था, लेकिन 12 अक्तूबर को ही नोटिस चस्पा किया गया है। पूर्व विधायक ने अधिकारियों से बातचीत की लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

पहले प्रशासन टीम आरोपी साहब सिंह के पशु बाड़े में पहुंची और वहां से पशुओं को निकाला। इसके बाद पशु बाड़े पर बुलडोजर चला दिया। पशु बाड़ा गिराने के बाद टीम 12 बजकर 39 मिनट पर खेतों से होते हुए आरोपी साहब सिंह के घर पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को देखकर ग्रामीण जुटने लगे। सभी को दूर किया जाने लगा। कुछ देर बाद सेवा सिंह व उसकी पत्नी भी आ गए। पत्नी विलाप करने लगी और साथ में सेवा सिंह ने घर की छत पर चढ़कर विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीण भी टीम को कार्रवाई करने से रोकने लगे। कुछ समय तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में ग्रामीणों ने बुलडोजर पर पथराव कर दिया तो पुलिस टीम ने लाठीचार्ज कर दिया और आरोपी सेवा सिंह को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला थाना से डीएसपी रविंद्र सांगवान, बीडीपीओ गुहला देवेंद्र व तहसीलदार सुनील कुमार सहित महिला व पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि नशा तस्करी व पंचायती जमीन पर कब्जा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

03-कैथल। गुहला चीका के गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करी के आरोपियों द्वारा वर्षों पुरानी पंचायती जम?

03-कैथल। गुहला चीका के गांव दाबन खेड़ी में नशा तस्करी के आरोपियों द्वारा वर्षों पुरानी पंचायती जम?- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed