{"_id":"64b8d1a0dcf65b7e7b066186","slug":"atmosphere-of-tension-in-kaithal-mla-leela-ram-unveiled-statue-of-samrat-mihir-bhoj-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में तनाव का माहौल: MLA लीला राम ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा मंत्री नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में तनाव का माहौल: MLA लीला राम ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा मंत्री नहीं पहुंचे
Thu, 20 Jul 2023 11:48 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:48 AM IST
सार
कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भी राजपूत समाज का विरोध समाप्त नहीं हुआ है। जैसे ही प्रतिमा के अनावरण की सूचना समाज के लोगों को मिली तो वे नई अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू हो गए। समाज के लोग अभी भी गुर्जर शब्द हटवाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल में बुधवार को राजपूत समाज की तरफ से काटे गए बवाल के बाद बने तनावपूर्ण माहौल के बीच ही कैथल से भाजपा विधायक लीला राम ने कुरुक्षेत्र बाइपास पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। जबकि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर कार्यक्रम में नहीं आए। वहीं, बेशक प्रतिमा का अनावरण हो गया है, लेकिन अभी भी तनाव का माहौल बना है। इससे पहले रातभर भी कुरुक्षेत्र बाइपास चौक छावनी में तब्दील रहा था।
विज्ञापन
प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा
राजपूत समाज के लोगों ने हनुमान वाटिका में रात ही गुजारी थी। आज भी विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन इससे पहले ही जिला व पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार से बवाल से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इस प्रकरण में कैथल सहित तीन जिलों की पुलिस के कर्मियों को स्थिति संभालने के लिए लगाया गया है। वहीं अनावरण की गई प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज लिखा है।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू हुए राजपूत समाज के लोग
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद भी राजपूत समाज का विरोध समाप्त नहीं हुआ है। जैसे ही प्रतिमा के अनावरण की सूचना समाज के लोगों को मिली तो वे नई अनाज मंडी में एकत्रित होना शुरू हो गए। समाज के लोग अभी भी गुर्जर शब्द हटवाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन