फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Atal Seva Kendra operator shot, serious

Kaithal News: अटल सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 30 Jan 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Atal Seva Kendra operator shot, serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर से लगे एक चंदाना रोड पर शक्ति नगर गांव में लूट के इरादे से आए एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने अटल सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

घटनाक्रम के अनुसार, शक्ति नगर निवासी राकेश-38 शहर से लगे गांव शक्ति नगर में ही अटल सेवा केंद्र संचालक है। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह अपने केंद्र में ही बैठकर कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


तभी एक अज्ञात व्यक्ति नकाब डाले केंद्र पर पहुंचा, जबकि उसका एक अन्य साथी बाहर बाइक पर बैठा इंतजार कर रहा था। दुकान में घुसने के बाद नकाबपोश ने राकेश से रुपयों की मांग की और मना करने पर कट्टे से उस पर फायर कर दिया। इसके बाद नकाबपोश अपने साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शहर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस के साथ सीआईए के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घायल को पहले जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी घायल अवस्था को देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शहर थाना सिटी एसएचओ वीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पीड़ित के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं।
काफी कुछ बताना चाह रहा था राकेश पर बोल नहीं सका

गोली लगने के बाद राकेश ने अस्पताल में आए परिजनों को बताया कि नकाब पहने हुआ एक युवक ने उससे रुपये मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए तो जेब से कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। रामकरण ने बताया कि राकेश घटना के बाद काफी कुछ बताना चाह रहा था, लेकिन मुंह में गोली लगने के कारण वह बोल नहीं पाया।


बैंक मित्र भी हैं राकेश, बदमाश करना चाहते थे लूट
कैथल। शहर से लगे शक्ति नगर में अटल सेवा केंद्र चलाने के साथ 38 वर्षीय राकेश पिछले 10 साल से एसबीआई का बैंक मित्र भी है। ऐसे में बैंक मित्र होने के चलते ही बदमाश उससे लूट करना चाहते थे, लेकिन बदमाश लूट नहीं कर सके तो कट्टे से गोली चला दी। घटना के बाद से शक्ति नगर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित राकेश के परिजनों के अनुसार, राकेश का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं है। इसके बावजूद उसके साथ ऐसी घटना हुई है। राकेश के पिता रामकरण ने बताया कि वह दमकल विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और अक्सर सुबह और शाम के समय बेटे के अटल सेवा केंद्र में भी रहते हैं, परंतु जिस समय राकेश के साथ यह घटना हुई, उस समय वे किसी काम से बाजार में गए थे। रामकरण ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। राकेश उनका बड़ा बेटा है और करीब 12 साल से शक्ति नगर में ही अटल सेवा केंद्र चला रहा है। बताया कि राकेश विवाहित है, जबकि उसका दूसरा बेटा व बेटी शादीशुदा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed