फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Assurance to provide sports equipment to the school

Kaithal News: स्कूल को खेल सामान उपलब्ध कराने का आश्वासन

Fri, 28 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Assurance to provide sports equipment to the school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को कुकरकंडा गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी सुरेश राविश ने की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर एडीसी ने गांव में बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने और सरकारी स्कूल में खेल से संबंधित सामान उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही गांव में स्थायी स्टेडियम निर्माण की मांग पर उन्होंने ग्राम पंचायत को जमीन उपलब्ध करवाने और पंचायत प्रस्ताव पास कर फाइल भेजने के निर्देश दिए। तालाब की सफाई व स्वच्छ नहरी पानी की आपूर्ति के विषय में बीडीपीओ और ग्राम सचिव को आवश्यक विवरण भेजने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


गांव में मक्खियों की समस्या को देखते हुए स्प्रे करवाने के आदेश भी जारी किए गए। इसके अलावा पशु अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग को पुनर्निर्मित करने व अंबेडकर भवन के निर्माण की मांग भी ग्रामीणों ने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों ने लगाए स्टॉल ः रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने जागरूकता स्टॉल लगाए। अतिरिक्त उपायुक्त सुरेश राविश, एसडीएम अजय सिंह और अन्य अधिकारियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों को दी जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें कृषि विभाग, खेल विभाग, बागवानी विभाग, बैंकिंग, आयुष, स्वास्थ्य, रेडक्रॉस, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, रोजगार, मत्स्य, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, मनरेगा, परिवार पहचान पत्र प्रकोष्ठ, समाज कल्याण विभाग, बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे।

इस अवसर पर एसडीएम अजय सिंह व डीएसपी सुशील प्रकाश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीआईपीआरओ नसीब सिंह सैनी, बीडीपीओ अन्नु टोंक, डीईओ सुरेश कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र यादव, बागवानी अधिकारी डॉ. हीरालाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


ग्रामीणों की हर समस्या का निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। कुछ मुद्दों का निपटान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। -एडीसी सुरेश राविश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed