फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Association head Balwan Chhaut got the responsibility for the second time

Kaithal News: एसोसिएशन के प्रधान बलवान छौत को दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

Tue, 07 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Association head Balwan Chhaut got the responsibility for the second time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडवांस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 21 की बैठक सेक्टर के पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता सिकंद्र गुप्ता व दिलबाग बिढ़ान ने की। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के प्रधान बलवान छौत की ओर से सेक्टर हित में किए गए कार्यों व सेवा को देखते हुए उन्हें दूसरी बार प्रधान पद के ताज से नवाजा। बलवान छौत को प्रधान बनाने का प्रस्ताव सुरेंद्र कत्याल ने रखा और मौजूद सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत बलवान छौत को दूसरी बार प्रधान बनने पर फूल मालाएं डालकर बधाई दी।

बैठक में कर्मबीर वर्मा उपप्रधान, शमशेर बैनीवाल महासचिव, संजय मित्तल कोषाध्यक्ष, अनिल जिंदल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपने के साथ 21 सदस्यों को एसोसिएशन की कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। इसमें महेश गुप्ता, केएल ग्रोवर, मदन लाल गर्ग, कमल पुरुथी, कपिल आनंद, हरिओम गोयल, प्रवीण मित्तल सर्राफ, नरेंद्र कुमार, मनोज खर्ब, कुशलपाल तंवर, सुरेंद्र कत्याल आदि शामिल है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान बलवान छौत ने समस्त एसोसिएशन का दूसरी बार प्रधान बनाए जाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। सेक्टर में बनी समस्याओं के हल के लिए जल्द ही एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनके समक्ष मांगपत्र रखकर दूर करने का
विज्ञापन
विज्ञापन


आग्रह करेगा।

इस मौके पर एडवोकेट जरनैल सिंह, निशाफ सिंह गुर्जर, बलविंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, ऋषिपाल गर्ग, कपिल गुप्ता, सतपाल गोयल, सत्यदेव, बलकार सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में सेक्टरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed