{"_id":"695586ae00a1111f0f0c85c3","slug":"assandh-address-on-womans-suit-wrapper-police-investigating-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814153-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला के सूट के रैपर पर असंध का पता, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला के सूट के रैपर पर असंध का पता, पुलिस कर रही जांच
Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के शिलाखेड़ी रोड पर ड्रेन के अंदर नीले रंग के सूटकेस में मिली महिला के शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस को शव के पास से मिले एक बैग में दो सूट मिले हैं, जिनके रैपर पर करनाल जिले के असंध क्षेत्र की दुकान का पता अंकित है। इसी आधार पर पुलिस की जांच की दिशा असंध की ओर भी घूम रही है और असंध पुलिस से संपर्क साधा गया है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में कहा गया है कि महिला की हड्डियां तोड़कर उसे दो फीट के सूटकेस में हत्यारों ने पैक कर दिया था जबकि उसकी लंबाई पांच फीट से ज्यादा थी। यह भी बताया गया कि गला दबाकर हत्या के बाद शव को ड्रेन में फेंका गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद कई अहम कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है और मामले का जल्द खुलासा किया जा सकेगा। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि महिला की पहले गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद शव को छोटे सूटकेस में समेटने के लिए हड्डियां तोड़ी गईं और फिर पहचान छिपाने के उद्देश्य से लाश को ड्रेन के गंदे पानी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
सिटी थाना प्रभारी गीता ने बताया कि एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव की पहचान के प्रयास जारी हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सूटकेस में पानी भरने से खुल गई थी चेन
पुलिस के अनुसार ड्रेन में पड़े सूटकेस के अंदर पानी भर जाने से उसकी चेन खुल गई, जिससे शव का एक हिस्सा बाहर दिखाई देने लगा। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतका कौन है।
पुलिस के पास पहचान के लिए फिलहाल दो अहम सुराग हैं। पहला मृतका की कलाई पर बना टैटू और दूसरा, सूटकेस के पास मिले बैग से निकले दो सूट, जिनके रैपर पर असंध की दुकान का पता लिखा है।
आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने वाले आरोपी शव को किसी वाहन में लाकर यहां फेंक गए और मुख्य सड़क के रास्ते आसानी से रफूचक्कर हो गए। आसपास के डेरे और ढाणियों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने सूटकेस एक दिन पहले भी देखा था, लेकिन शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई पुराना फटा हुआ सूटकेस ड्रेन में फेंक गया है।
शव को मरोड़ा गया, हत्या कहीं और करने की आशंका
जिस स्थान पर शव मिला, वह इलाका सुनसान है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाया गया। घटनास्थल के आसपास संघर्ष के निशान या खून के धब्बे नहीं मिले हैं, जिससे यह आशंका और मजबूत हो रही है।
महिला के गले पर निशान मिले हैं और नाक से खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका का कद लगभग पांच फीट से अधिक बताया जा रहा है, जबकि उसे करीब दो फीट के सूटकेस में पैक किया गया। इससे साफ है कि शव को जबरन मोड़कर समेटा गया।