{"_id":"58b715a34f1c1bfa4083083b","slug":"ashok-tawar-saports-birn-statchu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक तंवर के समर्थकों ने फूंका भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक तंवर के समर्थकों ने फूंका भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व महिला कांग्रेस की प्रधान को पद से हटाने की मांग करने के विरोध में तंवर समर्थकों ने हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया। तंवर के समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन से पहले तंवर के समर्थक जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। जहां से कार्यकर्ताओं ने हुड्डा की शवयात्रा निकाली। पिहोवा चौक पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शन की अगुवाई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमराव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र लटका, ज्ञान सिरोही, सुरेंद्र दलाल व योगेंद्र पूंडरी ने की। तंवर समर्थकों ने कहा कि हुड्डा समर्थक इस प्रकार की बयानबाजी कर कांग्रेस की गुटबाजी को जनता के सामने रख रहे हैं। जिसका वे विरोध करते हैं। हुड्डा कांग्रेस को कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों से साफ जाहिर होता है कि जो मेहनत तंवर और किरण चौधरी पार्टी के लिए कर रहे हैं, उससे हुड्डा व उनके समर्थकों में भारी बेचैनी है। उस बेचैनी के कारण ही उनके समर्थक इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं। तंवर पूरे विश्वास के साथ पार्टी को मजबूती के लिए खड़े हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमराव सिंह ने कहा कि अशोक तंवर के समर्थन में कांग्रेस एकजुट खड़ी है जिसको लोग देख भी रहे हैं। यह हुड्डा समर्थकों से बर्दाश्त नहीं हो रहा। इस अवसर पर जसवीर गुर्जर, रमेश हरित, सौरभ शोरेवाला, कर्मचंद गोयल, सौरभ चौधरी, रामेश्वर सिरोही, जसवीर फिरोजपुर, अतर सिंह जिला अध्यक्ष एससी सैल, सुरेश सिंहमार, अशोक रोहिल्ला, महावीर वाल्मीकि, सरदार मनजिंद्र सिंह, सरदार रोबिन सिंह, सरदार दयाल सिंह, जयपाल धीमान, साहिल बालू, सूरज कौशिक, शीशपाल करोड़ा, बलजीत, मनीष सेरधा व अन्य मौजूद रहे।