फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   asha workers protest, burn putla, demanding, kaithal

अब मंत्री से नहीं सीएम से होगी बात

Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
asha workers protest, burn putla, demanding, kaithal
आशा वर्कर्स ने शवयात्रा निकाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी समस्याओं को लेकर शहर में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शव यात्रा निकाल कर पिहोवा चौक पर उनका पुतला जलाया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इससे पूर्व आशा वर्कर्स यूनियन की सदस्य जवाहर पार्क में एकत्रित हुई। जहां से नारेबाजी करते हुए अनिल विज की शवयात्रा लेकर पिहोवा चौक पर पहुंची। यहां जिला प्रधान संतोष व जिला सचिव सर्वजीत ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने संगठन को दो बार बातचीत के लिए लिखित में समय दिया लेकिन ऐन वक्त पर मंत्री जी अपने निर्धारित स्थान पर बिना कोई सूचना दिए नहीं मिले। जिससे आशा वर्कर्स में भारी रोष है। अब संगठन ने फैसला लिया है कि अब वे मंत्री से बात नहीं करेंगे। बात करनी पड़ी तो सीएम से ही बात करेंगे। उन्होंने कहा कि आशाओं को केवल 500 रुपये मानदेय दिया जाता है और उनसे काम नियमित कर्मचारी से भी ज्यादा लिया जाता है। जबकि उन्हें मजदूर भी नहीं माना जाता। उन्होंने मांग की कि उन्हें कम से कम 18000 रुपये वेतन दिया जाए। लिंगानुपात के लिए उन्हें दोषी ठहराना बंद किया जाए। फेसलीटेटर को हटाने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए। आशा वर्कर्स के रुके हुए बजट को तुरंत जारी किया जाए। आशाओं के ड्रेस के पैसे हर 6 माह बाद दिए जाएं व उनकी राशी 200 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये की जाए। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को करनाल में होने वाली रैली में आशा वर्कर्स बढ़-चढ़ कर भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed