फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aryan and Krishna selected for Khelo India Youth Games

आर्यन और कृष्णा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aryan and Krishna selected for Khelo India Youth Games
Aryan and Krishna selected for Khelo India Youth Games - फोटो : Kaithal
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरसौला की दो छात्राओं का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए हुआ। छात्रा आर्यन और कृष्णा नवंबर में पंचकूला में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलेंगी। इन खिलाड़ियों ने पिछले महीने अंबाला में हुई खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में खो-खो की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिस पर दोनों हरियाणा की खो-खो की टीम में अपनी जगह बनाई। अब यह खिलाड़ी आगामी होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलक्ष्य में दोनों खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता रानी व समस्त स्कूल स्टाफ की ओर से सम्मानित किया गया। शिवदत्त शर्मा पीटीआई ने दोनों छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राध्यापक कृष्ण गोपाल, प्राध्यापक रमेश कुमार, प्राध्यापक चंद्रमणि व प्राध्यापिका अंजू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed