फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arudha Maharaj's birth anniversary celebrated in Shaktipeeth temple

Kaithal News: शक्तिपीठ मंदिर में मनाया गया अरूढ़ महाराज का जन्मोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Arudha Maharaj's birth anniversary celebrated in Shaktipeeth temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमरगढ़ गामड़ी स्थित अरोड़ा वंश शक्तिपीठ मंदिर में अरूढ़ महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शहर के पंजाबी खत्री समुदाय की सभी संस्थाओं के प्रधान शामिल हुए।
हवन के बाद श्री अरूढ़ महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। समाज सेवी कैलाश भगत, इंद्रजीत सरदाना, प्रदर्शन परुथी, सुभाष कथूरिया, भारत भूषण टक्कर, सतीश सोनी आदि वक्ताओं ने अरूढ़ महाराज की जीवनी से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अरूढ़ महाराज श्रीराम के 89वें वंशज थे। अतः सभी पंजाबी खत्री समुदाय इक्ष्वाकु वंश की संतान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इस बात से हमें अपनी भावी पीढ़ी को अवगत करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अरूढ़ महाराज के आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर भूषण गाबा, अमित गाबा, राजेंद्र मदान, भारत खुराना, प्रदीप नरूला, नरेंद्र गांधी, रिंकू मिगलानी, कृष्ण नारंग, राजेंद्र खुराना, राजकुमार मुखीजा, विशंभर इशपुनियानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed