{"_id":"664d2204ccf5c1fa310b3b54","slug":"art-of-living-members-performed-maharudrabhishek-kaithal-news-c-18-1-knl1004-394588-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने किया महारुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने किया महारुद्राभिषेक
Wed, 22 May 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 May 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। वेदविज्ञान महाविद्यापीठ कपिस्थल आश्रम कैथल में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गत सायंकाल पावन महारुद्राभिषेक यज्ञ किया। यज्ञ का शुभारंभ स्वामी ध्यानेश्वर ने दीप प्रज्वलन कर किया।
आचार्या सोनिया मिगलानी एवं सुनील खुराना ने बताया कि स्वामी ध्यानेश्वर के पावन सानिध्य में विधिपूर्वक सम्पन्न इस विशेष शिवपूजा महारुद्राभिषेक में साधकों ने शुद्ध वैदिक मंत्रोचारण के बीच बेहद सात्विक वातावरण में शिव आराधना करते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
स्वामी ध्यानेश्वर ने बताया कि इस पावन शिव-पूजा एवं साधना करने से साधक जिस सकारात्मक ऊर्जा एवं दिव्य-प्राणशक्ति से ओतप्रोत होंगे वो उनके संकल्प सिद्धि में सहायक होने के साथ साथ संपूर्ण वातावरण पर भी शुद्ध एवं सात्विक प्रभाव डालेगी। इस अवसर पर स्वामी ध्यानेश्वर, स्वामी विरागानंद, सोनिया मिगलानी, कृष्ण मिगलानी, सुनील खुराना तथा रुचि शर्मा आदि साधकों ने सराहनीय योगदान प्रदान किया। संवाद