{"_id":"6626ee0ff0e76c061d0e8e14","slug":"arrival-of-vegetables-increased-due-to-change-in-weather-kaithal-news-c-18-1-knl1004-374201-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम बदलने से सब्जियों की बढ़ी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम बदलने से सब्जियों की बढ़ी आवक
Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में बदलाव जारी है। रविवार देर रात बूंदाबांदी हुई। सोमवार सुबह के समय से ही तेज धूप खिली और गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। मौसम में बदलाव के चलते स्थानीय सब्जियां मंडी में पहुंचने लगी है। नई सब्जियों में घीया, तोरई, भिंडी, पेठा, चप्पन कद्दू, खरबूजा, टिंडा, तोरी, ककड़ी, करेला सहित अन्य सब्जियों की भरमार है।
अधिकांश लोग भी शाम के समय अपनी ड्यूटी से फ्री होकर सब्जी मंडी पहुंचते हैं, वहां पर सभी लोगों की हरी सब्जियों की दरकार रहती है। जिले के सीवन क्षेत्र में अधिकांश सब्जियों की बिजाई होती है। इस समय सभी सब्जियों के दाम 30 से 40 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं।
आढ़ती संजय, सुखदेव, धर्मपाल ने बताया कि स्थानीय सब्जियों की मंडी में आवक शुरू हो गई है। अधिकांश लोगों की भी हरी सब्जियों की मांग रहती है। मंडी में सभी सब्जियां उपलब्ध है। हरी सब्जियां 30 से 40 रुपये प्रति किलो हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को देर रात को बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को सुबह के समय ही धूप खिल गई थी। दोपहर के समय में तापमान बढऩे से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके साथ ही दोपहर के समय में सडक़ें व बाजार पूरी तरह से सुनसान दिखे। दोपहर तीन बजे के बाद लोग दोबारा से अपने कामकाज के लिए बाजारों में खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि ऐसे ही तेज धूप खिली तो इसी सप्ताह में लू चलने के आसार बने हुए हैं।
23 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेेंगे। 24 से 26 अप्रैल तक आमतौर पर मौसम साफ बना रहेगा। 27 अप्रैल को फिर से आसमान में बादल छाने रहने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।