{"_id":"67d880638b1db098500b94c6","slug":"arrested-in-firing-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-604126-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फायरिंग करने के मामले में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फायरिंग करने के मामले में दबोचा
Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी में फिरौती के लिए एक दुकान पर फायरिंग करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी को काबू किया है। जबकि इससे मामले में पुलिस वांछित एक अन्य आरोपी अनूप को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है।
एसपी राजेश कालिया ने बताया कि 26 फरवरी को पूंडरी स्थित एक मिठाई दुकान के मालिक पर एक बाइक पर सवार अज्ञात युवकों की ओर से फिरौती की मांग के एवज में फायरिंग की गई थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के दौरान 13 मार्च की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने मामले में वांछित गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी आरोपी अनूप राजौंद क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीमों ने राजौंद क्षेत्र में उसे खोजकर सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अनूप की मौत हो गई थी। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम ने करते हुए मामले में वांछित आरोपी जगाधरी यमुनानगर निवासी अक्षित को करनाल से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षित अन्य आरोपियों के साथ पूंडरी में की गई फायरिंग के मामले में शामिल था। आरोपी का सोमवार को व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।