HSEB 12th Result: कैथल के छोरे ने किया कमाल, किसान का बेटा सरकारी स्कूल में पढ़कर बना टॉपर
अर्पणदीप ने मंगलवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अर्पणदीप कैथल जिले से है। बेटे की इस उपलब्धि पर अर्पणदीप के माता और पिता स्कूल में पहुंचे और शिक्षकों के साथ जमकर भांगड़ा डाला. डिटेल में पढ़ें खबर...
विस्तार
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें कैथल जिले के गुहला-चीका क्षेत्र के स्योंमाजरा सरकारी स्कूल के कॉमर्स संकाय के छात्र अर्पणदीप सिंह ने 500 में से 497 अंक हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया।
अर्पणदीप ने अपनी इस उपलब्धि से अपने स्कूल, माता-पिता और पूरे गुहला खंड का नाम रोशन किया है। रिजल्ट की घोषणा के बाद स्योंमाजरा स्कूल में उत्साह का माहौल रहा। अर्पणदीप के पिता यादविंद्र सिंह जो किसान हैं और माता रमनदीप कौर गृहिणी हैं। स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल चरणजीत कौर व स्टाफ के साथ खुशी साझा की।
मेहनत और अनुशासन का परिणाम
अर्पणदीप ने बताया कि उन्होंने पूरे वर्ष मन लगाकर पढ़ाई की, स्कूल में पढ़ाए गए सिलेबस को घर पर रिवाइज किया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनके माता-पिता के अनुसार, अर्पणदीप शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है और एक बार पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रखता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्कूल के स्टाफ की मेहनत और मार्गदर्शन को दिया।
शैक्षिक पृष्ठभूमि और भविष्य की योजना
अर्पणदीप का परिवार गांव अगौंध में रहता है। उन्होंने पहली से छठी कक्षा तक दुसरेपुर के स्वामी विवेकानंद निजी स्कूल में पढ़ाई की और सातवीं कक्षा से स्योंमाजरा के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। भविष्य में वे चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं।
स्कूल प्रिंसिपल ने जताई खुशी
स्योंमाजरा स्कूल की प्रिंसिपल चरणजीत कौर ने अर्पणदीप को अनुशासित और मेहनती छात्र बताते हुए कहा कि शिक्षकों की लगन और अर्पणदीप की मेहनत ने यह शानदार परिणाम दिया। उन्होंने स्कूल और पूरे खंड के लिए इसे गर्व का क्षण बताया।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने कैथल जिले के स्योंमाजरा गाँव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र अर्पणदीप को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने पर वीडियो कॉल कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
— CMO Haryana (@cmohry) May 13, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्पणदीप ने 500 में… pic.twitter.com/AcvgxbfSLY
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉल के माध्यम से अर्पणदीप और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “आपने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।” अर्पणदीप ने मुख्यमंत्री से बातचीत को गर्व का क्षण बताते हुए उनका आभार जताया।
ये भी पढ़ें: पिता लड़ रहा कैंसर से जंग: घर में आर्थिक तंगी, बेटी सरोज के सपने बड़े, बोर्ड एग्जाम में हासिल किया तीसरा स्थान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.