फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Archer Harvinder Singh won three medals in Para Asian Archery Competition

Kaithal News: तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पैरा एशियन आर्चरी प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

Mon, 07 Jul 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Archer Harvinder Singh won three medals in Para Asian Archery Competition
बीजिंग में हुई प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। चीन के बीजिंग में एक से छह जुलाई तक आयोजित पैरा एशियन आर्चरी प्रतियोगिता में तीरंदाज हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने ओपन और मिक्स इवेंट में स्वर्ण पदक तथा पुरुष टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।

यह जानकारी उनके कोच गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि हरविंदर ने व्यक्तिगत स्पर्धा में थाईलैंड के तीरंदाज नेटसिरी को 7-1 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मिक्स टीम इवेंट में हरियाणा की भावना के साथ जोड़ी बनाते हुए चीन की टीम को 5-4 से शिकस्त दी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं पुरुष टीम स्पर्धा में उनकी टीम को चीन से कड़े मुकाबले में 4-5 से पराजय का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह पेरिस पैरालंपिक तीरंदाजी में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता हैं। उन्होंने फ्रांस के पेरिस में 2024 में हुई पैरालंपिक खेलों में पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को सीधे सेटों में हराया था। उस मुकाबले में उन्होंने चार बार लक्ष्य के केंद्र पर सटीक निशाना साधा। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed