{"_id":"66aeaa9ee3ac47b05e03fd84","slug":"appreciated-the-policies-of-modi-government-kaithal-news-c-18-1-knl1004-445291-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोदी सरकार की नीतियों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोदी सरकार की नीतियों को सराहा
Sun, 04 Aug 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। देश की जनता केंद्र व प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की नीतियों को लागू रखने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद आज विधानसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प ले चुुकी है। उपरोक्त बात कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने कही।
वह शनिवार को सीवन के गांव डोहर, मलिकपूर, फिरोजपूर, रसूलपुर, कवारतन, प्रेमपुरा, पोलड़, कांगथली, सैर, सोथा, सीवन, खानपुर में अपने धन्यावादी दौरे के दौरान आमजन से मिले।
सीवन पहुंचने पर सांसद नवीन जिंदल का जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, भाजपा नेत्री कुमारी संगीता, राजपाल तंवर, रवि मोरिया आदि ने स्वागत किया। नवीन जिंदल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जिसने हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर काम किया है। जिंदल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने समान विकास, बिना भेदभाव, बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार, सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ उचित व्यक्ति को मिले ऐसी व्यवस्था देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर क्षेत्र में कमल का फूल खिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उन दलालों की दुकान पर ताले लगा दिए हैं जो पिछली सरकारों के दौरान पनपे थे । भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त करना हो या तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ कानून बनाना या फिर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण की पहल में हर क्षेत्र में मजबूत भागीदार निभाने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, भाजपा नेता रवि तारावाली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सैनी, भाजपा नेता सतीश मुंजाल, पवन सैन डोहर, सीवन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ठाठी, सोमदत्त शर्मा, राजकुमार जांगड़ा, रमेश मोगा, संजू डोहर मौजूद रहे।