{"_id":"628d389f7df4fb6fc84d17a7","slug":"appointment-of-returning-officers-enthusiasm-intensified-kaithal-news-knl1092868129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति, सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति, सरगर्मियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद कैथल, नगर पालिका कलायत व चीका में होने वाले चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 30 मई से चार जून तक (दो जून को छोड़कर) सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संगीता तेतरवाल ने यह जानकारी मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले में नगर परिषद कैथल, नगर पालिका राजौंद तथा नगर पालिका चीका में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। मतदान 19 जून को होगा। इससे पहले 30 मई से नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह जून को होगी। 7 जून को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शेष बचे उम्मीदवारों को सात जून को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 19 जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। यदि जरूरी हुआ तो पुन: मतदान 21 जून करवाया जा सकता है। इसके बाद 22 जून को सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इन्हें नियुक्त किया गया रिटर्निंग अधिकारी
नगर परिषद व नगर पालिकाओं के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। नगर परिषद कैथल के लिए एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका चीका के लिए एसडीएम नवीन कुमार को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार प्रदीप कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका राजौंद के लिए एसडीएम सुशील कुमार को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार संजय चौधरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।