फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply under the award scheme by 20

Kaithal News: पुरस्कार योजना के तहत 20 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Apply under the award scheme by 20
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने बताया कि सरकार की ओर से कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, समान और सहयोगात्मक माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की गई है। विभाग की ओर से इस योजना के तहत पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थान 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं लैंगिक रूप से संवेदनशील कार्यस्थल को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम-2013 के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना, रोजगार एवं नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और महिला हितैषी नीतियों को प्रोत्साहित करना, संस्थानों में बाल देखभाल सहायता, लचीली कार्य व्यवस्था, प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था शामिल है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में संचालित सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम एवं आयोग, स्वायत्त निकाय, निजी कंपनियां एवं औद्योगिक इकाइयां, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, शिक्षण संस्थान, अस्पताल एवं सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठान और महिला कार्यस्थल से संबंधित कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन इस योजना के तहत पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सरकारी संस्थानों, निजी क्षेत्र के उद्योगों, एमएसएमई, शैक्षणिक संस्थानों और एनजीओ/सेवा क्षेत्र की प्रत्येक श्रेणी में पांच-पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए 4.75 लाख रुपये का बजट निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed