फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entrance to be constructed in Kasan village at a cost of Rs 15 lakh

Kaithal News: कसान गांव में 15 लाख की लागत से बनेगा प्रवेश द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Entrance to be constructed in Kasan village at a cost of Rs 15 lakh
पार्षद अमरजीत कसान विधिवत शिलान्यास करते हुए। संवाद
कैथल। जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 के गांव कसान में बुधवार को विकास कार्य की नई सौगात मिली। गांव में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का वार्ड 6 से जिला पार्षद अमरजीत कसान ने विधिवत शिलान्यास किया। जिला पार्षद अमरजीत कसान ने कहा कि गांव के मुख्य मार्ग पर बनने वाला यह भव्य गेट न केवल गांव की पहचान को और मजबूत करेगा बल्कि कसान की सुंदरता और शोभा में भी चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं और गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि गांव में बनने वाला प्रवेश द्वार आने-जाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए जिला परिषद के चेयरमैन कर्मबीर कौल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला पार्षद अमरजीत कसान का स्वागत किया और गांव में विकास कार्य शुरू करवाने पर खुशी जताई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गांव में इसी तरह अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर वार्ड नंबर 4 से जिला पार्षद दीप बालू, गांव कसान से रामकुमार, राजवीर और संदीप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

पार्षद अमरजीत कसान विधिवत शिलान्यास करते हुए। संवाद

पार्षद अमरजीत कसान विधिवत शिलान्यास करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed