{"_id":"6150ac7e8ebc3e09f0590d44","slug":"apply-online-till-september-30-to-enroll-in-various-trades-in-iti-kaithal-news-knl845192106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
Apply online till September 30 to enroll in various trades in ITI
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा आईटीआई की 11 इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने पर महिला प्रशिक्षणार्थियों को 500 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इन ट्रेड में महिला प्रशिक्षणार्थियों के दाखिले को बढ़ाने के लिए यह कदम हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया है।
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि राज्य में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न ट्रेड चलाई जा रही है, परंतु कई ट्रेड में महिलाएं ज्यादा दाखिला नहीं लेती हैं, जबकि उन्हीं ट्रेडों में रोजगार के ज्यादा अवसर होते हैं। इंडस्ट्री से जुड़ी मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड में दाखिला लेने वाली महिला प्रशिक्षणार्थियों को सरकार ने 500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है।
विभाग ने सत्र 2020-2021 और 2021-22 के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नियमानुसार प्रोत्साहन राशि की अदायगी तिमाही आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि 500 रुपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए नियम एवं शर्तें तय की गई है, जिसके तहत प्रशिक्षणार्थी हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी हो, हर तिमाही में कक्षा में हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत हो। यह लाभ परियोजना की समापन तिथि 30 नवंबर 2022 तक ही दिया जाएगा। यह लाभ महिला प्रशिक्षणार्थियों को सभी वर्तमान लाभों के अतिरिक्त होगा। इन 11 ट्रेडों में कारपेंटर, मशीनिस्ट ग्राईंडर, टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिष्ट, पलम्बर, वेल्डर, टर्नर, प्लास्टिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एअर कंडीशनिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेडों में दाखिला लेने के लिए आवेदकों को आधार कार्ड, फैमिली आईडी, 10वीं या 12वीं कक्षा प्रमाण-पत्र, गैप सर्टिफिकेट, चरित्र सर्टिफिकेट, डोमिसाइल, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति सर्टिफिकेट ऑनलाइन जमा करवाने होंगे।