फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply online for Agniveer Vayu recruitment by 2nd February

Kaithal News: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए दो फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 29 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Apply online for Agniveer Vayu recruitment by 2nd February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले सात से 27 जनवरी तक ही यह तिथि निर्धारित थी, लेकिन अब बढ़ा कर दो फरवरी कर दी गई है। यह जानकारी भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता का जन्म एक जनवरी 2005 से एक जुलाई 2008 के बीच होना आवश्यकता है। शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत विज्ञान विषय के तहत केंद्रीय/राज्य सरकार से अनुमोदित शिक्षा बोर्डों से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/बारहवीं /समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रोनिक्स/ऑटो मोबाइल/कंप्यूटर सांइस/इंस्टूमेंटेश टेक्नोलॉजी/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स (या इंटरमीडिएट/मेट्रिकुलेशन) में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि अंग्रेजी डिप्लोमा कोर्स में विषय नहीं है या गैर-व्यावसायिक विषय के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठयक्रम उत्तीर्ण, केंद्रीय/राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिक विज्ञान और गणित में कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ और वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट/मेट्रिकुलेशन में, अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में एक विषय नहीं है)। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा केंद्रीय / राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम/विषयों में इंटरमीडिएट/बारहवीं/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और व्यावसायिक पाठयक्रम में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (या इंटरमीडिएट / मेट्रिकुलेशन में अगर अंग्रेजी वोकेशनल कोर्स में विषय नहीं है। उन्होंने अन्य सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये तथा जीएसटी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा चयन
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक फिटनेस परीक्षण, अनुकूलन क्षमता परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अग्निपथ वायु सेना भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑनलाइन उपलब्ध सूचना विवरणिका पर पात्रता और अन्य मानदंड विवरण की जांच करें।

यदि उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास करता है, तो उसे नामांकन की तिथि तक अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।


ऐसे करें आवेदन

n
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

n
अब होमपेज पर, अग्निवीरवायु इंटेक 01/2026 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें

n
इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं

n
फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।

n
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed