फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply for Sainik School entrance exam by 23

Kaithal News: सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए 23 तक करें आवेदन

Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Apply for Sainik School entrance exam by 23
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एनटीए की ओर से पूरे भारत में स्थित सैनिक स्कूल के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल व सैनिक स्कूल रेवाड़ी भी शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 23 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधरित आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कक्षा छह में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच हुआ होना चाहिए तथा कक्षा नौ में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 300 अंकों की जबकि नौवीं कक्षा के लिए 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा से

जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर विजिट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed