फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply for National Child Bravery Award by October 15

राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार के लिए 15 अक्तूबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Apply for National Child Bravery Award by October 15
भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों के साहसिक कार्यों को पहचान दिलवाने तथा अन्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार के लिए आवेदक की आयु 6 वर्ष से 18 वर्ष होनी चाहिए तथा बहादुरी का कार्य एक जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2021 के बीच होना चाहिए। परिषद द्वारा राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कारों के लिए आगामी 15 अक्तूबर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि पुरस्कार के लिए भेजी जाने वाली सिफारिशों के लिए बहादुरी के कार्य का लगभग 250 शब्दों में वर्णन, जन्म तिथि का प्रमाण-पत्र, समाचार पत्र या पत्रिका की कटिंग, एफआईआर अथवा पुलिस डायरी आदि संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इन पुरस्कारों में भारत पुरस्कार, गीता चोपड़ा पुरस्कार, संजय चोपड़ा पुरस्कार, बापू गया धानी पुरस्कार एवं सामान्य श्रेणी के पुरस्कार शामिल हैं। यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed