फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply for 50 percent subsidy on agricultural equipment by June 15: DC

कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान के लिए 15 जून तक करें आवेदन : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Apply for 50 percent subsidy on agricultural equipment by June 15: DC
कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान योजना शुरू कर दी गई है। विभागीय पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक किसान 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए समय पर कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाना है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कैथल उपनिदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। एक फैमिली आईडी से केवल एक किसान एक मशीन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अलावा आवेदन के दौरान किसान को पैन कार्ड, ट्रैक्टर की आरसी, छोटे और सीमांत किसानों के लिए पटवारी रिपोर्ट और स्वयं घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदक किसान ने पिछले तीन वर्षों में संबंधित मशीन पर अनुदान का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed