{"_id":"678ff6bafb212e925305527b","slug":"applications-invited-for-various-categories-till-february-3-kaithal-news-c-18-1-knl1004-565425-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विभिन्न श्रेणियों के लिए तीन फरवरी तक आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विभिन्न श्रेणियों के लिए तीन फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय सेवा विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण /सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत / सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन को पुरस्कार देने के लिए आगामी तीन फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुदेश कुमार ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान संबंधित पात्र व्यक्ति/संस्थाएं https://award.socialjuticehry.gov.in पर तीन फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। बताया कि विभाग की ओर से 10 श्रेणियों सेंटेनेरियन, सर्वोत्तम माता, साहस व बहादुरी पुस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार, वरिष्ठ पेंटर, वरिष्ठ मूर्तिकार, वरिष्ठ संगीतज्ञ/गायक, नृत्यक, वरिष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार की प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 30 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार के लिए 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
सर्वश्रेष्ठ पंचायत, सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन, सर्वश्रेष्ठ ओल्ड ऐज होम व डे केयर सेंटर पुरस्कार की श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक
लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 75 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के लिए 50 हजार रुपसे की राशि प्रदान की जाएगी। संवाद