फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications for admission to graduation will start from tomorrow

Kaithal News: स्नातक में दाखिले के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन

Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to graduation will start from tomorrow
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया के तहत सोमवार से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। इसे लिए महाविद्यालयों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आरकेएसडी महाविद्यालय, आईजी महिला महाविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों में सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किए गए हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने संबंधित ऑनलाइन पोर्टल बुधवार देर रात सक्रिय किया था, जो वीरवार सुबह से पूर्ण रूप से कार्यशील हो गया। इसके बाद से सभी महाविद्यालय पोर्टल पर अपनी सीटों, पाठ्यक्रमों व विषयों की जानकारी अपलोड करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी कॉलेजों को 17 मई तक अपनी संस्थागत प्रोफ़ाइल, प्राचार्य की जानकारी, संचालित पाठ्यक्रम, विषयवार सीट संख्या

आदि पोर्टल पर दर्ज करनी है। इसके बाद 19 मई से विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश प्रपत्र भर सकेंगे।

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने बताया कि कॉलेज ने सीटों के अनुसार पूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप देने के लिए विभिन्न प्रवेश समितियों व डेस्कों का गठन अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज एमए इतिहास, एकीकृत बीए-बीएड जैसे नए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति हेतु प्रयासरत है, जो वर्तमान में स्वीकृति की प्रतीक्षा में हैं। कॉलेज के समन्वयक एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. विकास भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी शंकाओं व समस्याओं के समाधान के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed