फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appealed to the Chief Minister to get the landless communities their due

भूमिहीन समुदायों को उनका हक दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Appealed to the Chief Minister to get the landless communities their due
दुब्बल गांव के सेवानिवृत्त सैनिक चंद्रभान शर्मा भूमिहीन समुदायों के हक के लिए सरकारी अधिकारियों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने 31 अगस्त 2021 को सीएम विंडों के माध्यम से शिकायत की है। इसमें भूमिहीन समुदाय की जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने की फरियाद लगाई है। सेवानिवृत्त सैनिक का कहना है कि कलायत विधानसभा के गांव दुब्बल में भूमिहीन समुदाय को वर्ष 1960 में किलेबंदी के दौरान 60-60 वर्ग गज जगह सरकार द्वारा अलॉट की गई थी। इसमें उनका परिवार भी शामिल है। काफी समय से यह जमीन खुर्द-बुर्द थी और अब निशानदेही में अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है। बावजूद इसके जमीन का हक काफी परिवारों को नहीं मिल पा रहा। कुछ लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई निशानदेही में पूरी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। फिर भी भूमिहीनों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा। कृषि भूमि की आड़ में जमीन को कब्जाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में चंद्रभान शर्मा ने राजस्व विभाग की ओर से की गई निशानदेही की रिपोर्ट भी प्रेषित की है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के कानूनगो सुरेश कुमार ने जारी अपने रिपोर्ट में यह उल्लेख किया है कि कंप्यूटराइज्ड मशीन से दुब्बल गांव में संबंधित जमीन की निशानदेही की गई है। मौके पर निशान लगाते हुए रिपोर्ट बारे अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed