फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal for renovation of Chaupal before Vidhan Sabha elections

Kaithal News: विस चुनाव से पहले चौपाल के जीर्णोद्धार की लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Appeal for renovation of Chaupal before Vidhan Sabha elections
राजौंद। कसान गांव में प्रजापति कुम्हार समाज की चौपाल के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों को करवाने के लिए समाज के लोगों ने एक साल पहले पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को लिखित मांग-पत्र दिया था। इसमें अधूरे पड़े कार्यों व जर्जर हो रही चौपाल का जीर्णोद्धार करवाने की मांग की गई थी। समाज के लोगों का कहना है कि एक साल बीतने को है परंतु उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कुम्हार समाज के हवा सिंह, लीलू, नफे सिंह, मांगा राम, सत्यवान, मियां सिंह, चंद्रभान, महेंद्र, कृष्ण कुमार, रामकुमार, सुरेंदर, संदीप, जय भगवान, कर्म सिंह, रामनिवास ने बताया कि छह जुलाई 2023 को पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को चौपाल का जीर्णोद्धार कार्य करवाने की मांग के लिए लिखित में मांग-पत्र दिया गया था और चौपाल की फोटो व वीडियो भी उनको दिखाई गई थी। अब एक साल बीत जाने के बावजूद भी उनकी चौपाल में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले चौपाल का कार्य कराने की मांग की। समाज के लोगों ने बताया कि वे गरीब और दिहाड़ीदार परिवारों से हैं। आपस में पैसे एकत्रित करके इतना काम नहीं करवा सकते। इसलिए भाजपा सरकार, सांसद नवीन जिंदल और विधायक कमलेश ढांडा से अनुरोध है कि चौपाल में जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed