फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anulom Vilom, Bhramari are useful in stress management: Dr. Shakuntala

तनाव प्रबंधन में अनुलोम विलोम, भ्रामरी उपयोगी : डॉ. शकुंतला

Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anulom Vilom, Bhramari are useful in stress management: Dr. Shakuntala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पर कैथल शहर के प्रमुख वार्डो में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। इनमें नगरवासियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि तनाव प्रबंधन में अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम बहुत ही उपयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन को अगर निरोगी रखना है तो प्रतिदिन प्रात: वेला में जल्दी उठकर करके नियमित योगाभ्यास को अपनाना होगा। दरअसल, पूरा दिन लोग किसी न किसी कार्य में लगे रहते है, लेकिन अपने शरीर के लिए समय नहीं मिल पाता। इससे दिनचर्या बिगड़ने एवं शारीरिक कसरत न करने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।
विज्ञापन


डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया आयुष विभाग आयुष योग सहायकों और योग क्षेत्र में कार्य कर रही योग संस्थाओं पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान कैथल के सहयोग से वार्डो में बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर सात के आरकेएसडी कॉलेज में सतपाल भारद्वाज, सत्यवान, रवि कुमार ने, वार्ड नंबर 21 के लाला लाजपत राय पार्क में कृष्ण गर्ग एवं योग सहायक करनैल सिंह, नरेश ढुल ने, वार्ड नंबर 18 आईटीआई में रामविलास, सतीश, संदीप ने, वार्ड नंबर आठ के जाट कॉलेज में सूबे सिंह राविश, संदीप चहल, संजू आर्या ,वार्ड नंबर 10 की हनुमान वाटिका पार्क में जिला प्रभारी शांति चौधरी एवं विजय कुमार, देवेंद्र योग ने, वार्ड नंबर सात के सन सिटी में अनिल राणा, सीमा कुमारी, नरेश ने, वार्ड नंबर 16 में सैनी धर्मशाला में रामचरण जिला प्रभारी एवं संदीप राजराणा ने व वार्ड नंबर 21 के मॉडल टाउन में अनिल गर्ग व विवेक कुमार, कनिका, सुखदेव द्वारा योग शिविर आयोजित किए गए।


शिविर में दिनचर्या, आहारचर्या को सुधारने पर विशेष चर्चा की गई एवं सूक्ष्म व्यायाम, योगासन एवं प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास करवाया गया। इसके अलावा वार्डो में आयोजित शिविरों में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भी लोगों न्योता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed