{"_id":"6a3d73ce81c5584dea0ef264","slug":"anti-polio-drops-will-be-administered-to-children-up-to-5-years-of-age-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151420-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो रोधी दवा की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो रोधी दवा की बूंदें
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग
राजौंद। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की बूंदें पिलाई जाएंगी।
राजौंद ब्लॉक में करीब साढ़े 12 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि 28 जून रविवार को स्वास्थ्य कर्मी पोलियो बूथ पर बैठकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। 29 व 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए, इसके लिए आवश्यक होने पर बार-बार घर पर जाया जाए।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे रविवार को अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में घर-घर जाकर दवा पिलाने के दौरान गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए बूथों पर दवा पिलाना अधिक प्रभावी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राजौंद ब्लॉक में 70 पोलियो बूथ, 4 मोबाइल टीमें और 5 ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं।