{"_id":"6a305d77a3938663580f2c0c","slug":"anti-polio-drops-will-be-administered-to-101283-children-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150902-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एक लाख एक हजार 283 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एक लाख एक हजार 283 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवाई
विज्ञापन
टीकाकरण की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेते सीटीएम। प्रवक्ता
- फोटो : Archive
कैथल। नगराधीश कैप्टन प्रमेश सिंह ने कहा कि आगामी 28 जून से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा 16 जून से 31 जुलाई तक दस्त रोको अभियान भी चलाया जाएगा। वह सोमवार को अपने कार्यालय में टीकाकरण की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 28 जून को बूथ एक्टिविटी के तहत और 29 व 30 जून को घर-घर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत जिला कैथल में 619 बूथ लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के लगभग एक लाख एक हजार 283 बच्चों को पोलियो रोधी दवाई दी जानी है। इसके अतिरिक्त अति संवेदनशील एरिया जैसे झुग्गी झोपडी, भट्ट, निर्माणाधीन भवनों इत्यादि पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 60 मोबाइल टीम लगाई गई है और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पोलियो रोधी दवाई पिलाने के लिए 30 टीमें लगाई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली
सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कहा कि कैथल में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले दिन बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। दूसरे व तीसरे दिन टीमें घर घर जाकर छूट गए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने कहा कि डायरिया से होने वाले शिशु मृत्यु की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जिला कैथल में दस्त रोको अभियान भी 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला कैथल में आशा वर्कर और एएनएम की ओर से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट वितरित करते हुए बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस और जिंक के प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है, ताकि डायरिया होने की स्थिति में तुरन्त ओआरएस पैकेट प्रयोग हो सकें और जिन बच्चों में डायरिया के लक्ष्ण पाए जाएंगे, उन्हें जिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
डायरिया से बचाव के लिए करें उपाय
सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने कहा कि नागरिक डायरिया के संक्रमण से अपने बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन जरूर करें। उन्होंने बताया कि हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, पीने का पानी साफ व सुरक्षित उपयोग करें, यह सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे के आस-पास हमेशा सफाई रहे, हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करें, पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान, पूर्ण आहार एवं पर्याप्त पोषण, रोटावायरस और खसरे के खिलाफ टीकाकरण, विटामिन ए की खुराक दी जाए।

टीकाकरण की जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेते सीटीएम। प्रवक्ता- फोटो : Archive