{"_id":"691b7c7f9a54aad1dc05b3fc","slug":"anti-narcotics-cell-nabs-drug-smugglers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-783080-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों को पकड़ा
Tue, 18 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीआईए-1 और एंटी नारकोटिक सैल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर 54.420 किलोग्राम डोडापोस्त और 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व एसआई प्रवीन कुमार की टीम रविवार शाम बस अड्डा गांव श्योमाजरा के पास गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि गांव मरौड़ी (जिला पटियाला) निवासी बलविंद्र सिंह डोडापोस्त लेकर गांव भाटिया की तरफ आने वाला है।
पुलिस ने तुरंत गांव भाटिया-रत्नहेड़ी रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद रतनहेड़ी की ओर से बाइक पर थैला लादे संदिग्ध आते दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर उसने भागने का प्रयास किया।डीएसपी बीरभान की मौजूदगी में तलाशी के दौरान बाइक पर बंधे तीन थैलों से 54.420 किलोग्राम डोडाचूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर बाइक को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
दूसरी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई बलराज सिंह व एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम कैलरम मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव कैलरम निवासी सुनील कुमार उर्फ बिल्लू अपने खेत में बने मकान के पास चिट्टा बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने रेडिंग पार्टी बनाकर मौके पर दबिश दी और सुनील को काबू कर लिया।
डीएसपी गुरविंद्र सिंह की मौजूदगी में ली गई तलाशी में उसके कब्जे से एक पॉलीथिन में 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर एएसआई प्रवीन कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनो मामलों में जांच जारी है।