{"_id":"6116b1b08ebc3ee05145c7f8","slug":"answer-key-leak-case-police-is-conducting-raids-in-pulwama-area-kaithal-news-knl799005200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंसर-की लीक मामला : पुलवामा क्षेत्र में छापामारी कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंसर-की लीक मामला : पुलवामा क्षेत्र में छापामारी कर रही है पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा तक पहुंच गई है। जहां छापामारी की जा रही है। इसके अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को मामले में कई अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विदित हो कि पुलिस ने हिसार के खांडाखेड़ी निवासी आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर दस दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस टीम उसे लेकर श्रीनगर से आगे पुलवामा पहुंच गई है, जहां एक शिक्षण संस्थान संचालक से जानकारी जुटाई जा रही है। धरे गए आरोपी राजकुमार के अनुसार शिक्षण संस्थान संचालक ने ही उसे प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था। इसके बाद राजकुमार ने इसे नरेंद्र को एक करोड़ रुपये में दिया था। फिर नरेंद्र ने कैथल के अकेडमी संचालक रमेश को दस लाख रुपये प्रति उम्मीदवार के हिसाब से पेपर बेचा था। रमेश ने इसे 10 से 15 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया था। हालांकि धरे गए आरोपी राजकुमार की बातों में कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीनगर के अलावा हरियाणा के कई जिलों में पुलिस की टीमें छापामार कार्रवाई कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस संबंध में एसपी लोकेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस श्रीनगर और हरियाणा के कई जिलों में छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पुलिस कुछ गिरफ्तारियां कर सकती है।