फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another accused arrested in the case of beating of government employees

Kaithal News: सरकारी कर्मचारियों की पिटाई में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of beating of government employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना सदर कैथल क्षेत्र के गांव ग्योंग में सरकारी ड्यूटी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों से मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रोहतास की टीम ने गांव ग्योंग निवासी सोहन लाल उर्फ सोनू को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विभाग कैथल के खंड तकनीकी प्रबंधक राजबीर की शिकायत के अनुसार 1 अक्टूबर को वे अपने साथ हल्का पटवारी यशपाल, नवीन सुपरवाइजर (कृषि विभाग) और राहुल ट्रेनी पटवारी के साथ गांव ग्योंग क्षेत्र में फसल अवशेष न जलाने संबंधी निरीक्षण पर गए हुए थे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्योडक-ग्योंग रोड पर जीरी के अवशेषों से धुआं उठता देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां सोहन पुत्र शीशपाल, रमेश उर्फ गुंगा पुत्र बलिया और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। पूछताछ करने पर इन व्यक्तियों ने सरकारी टीम पर हमला कर दिया, उन्हें धमकाया, डंडों से चोटें पहुंचाईं और सरकारी दस्तावेजों व वाहन के उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने जबरदस्ती एक कागज़ पर यह लिखवा लिया कि टीम खेत में केबल चोरी करने आई थी। कर्मचारी अपनी जान बचाकर किसी तरह मौके से भागे। मामले की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि नवगिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed