{"_id":"6a29a2071cdac3d8ac0b6c03","slug":"another-accused-arrested-in-rs-80-lakh-land-sale-fraud-case-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150651-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये ठगी मामले में एक और आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये ठगी मामले में एक और आरोपी पकड़ा
Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
कैथल। जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख की ठगी मामले की जांच में इकनॉमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने आरोपी जीरकपुर जिला मोहाली पंजाब निवासी ब्रिज मोहन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव डयोढखेड़ी निवासी शीशपाल व जोगिंद्र की शिकायत अनुसार वह दोनों भूमि खरीदना चाहते थे। डीलर का काम करने वाले खेड़ी निगरा पटियाला पंजाब निवासी कर्मजीत, समाना पंजाब निवासी जोगिंद्र सिंह व अंग्रेज सिंह उनसे मिले और कई गांव में जमीन दिखाई। उन्होंने उन्हें गांव शादीपुर तहसील गुहला में 50 कनाल 15 मरले भूमि दिखाई, जो भूमि उन्हें पसंद आ गई। डीलरों ने उन्हें जमीन के मालिक कहकर गांव पलौंदिया जिला पटियाला पंजाब निवासी अमरजीत सिंह व कमलजीत सिंह से मिलवाया और कहा कि यह जमीन इनकी है।
इस जमीन का 37 लाख 75 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय हो गया। 12 मार्च को 60 लाख रुपये बयाना देकर इकरारनामा करवा दिया गया। 21 अप्रैल को उन्होंने 20 लाख रुपये और दे दिए और रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय हुई। जब वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील गुहला गए, तो आरोपी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने गांव शादीपुर पहुंचकर पता किया तो उन्हें पता चला कि आरोपीगण ने षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। उनसे अमरजीत, कमलजीत कहकर मिलवाए गए व्यक्ति भी असल में इस नाम के व्यक्ति नहीं है। इस शिकायत पर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ब्रिज मोहन ने जमीन के असली मालिक अमरजीत के नाम से फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड व ब्याना तैयार कर अपने आप को अमरजीत बताया था।