फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another accused arrested in constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in constable paper leak case
कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पंचकूला निवासी 31 वर्षीय आरोपी नवनीत को गिरफ्तार किया गया है। सात अगस्त को माता गेट कैथल से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करवाने के मामले में जींद जिले के खापड़ निवासी संदीप, गौतम और प्योदा निवासी नवीन को आंसर-की सहित पकड़ा गया था। इसके बाद थाना शहर में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया था। अब तक पुलिस पेपर लीक मामले में 11 इनामी अपराधियों सहित 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि नवनीत ने पहले से ही गिरफ्तार कुलदीप और कैलाश के साथ मिलकर मनजीत अहलावत को 49 लाख रुपये देकर सात और आठ अगस्त की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र प्राप्त किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी नवनीत हरियाणा कमांडो पुलिस भर्ती परीक्षा के फर्जीवाड़े में भिवानी जिला जेल में बंद था। 29 मार्च को जमानत मिलने बाद आरोपी को जिला जेल भिवानी के बाहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed