फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anmol became champion in animal exhibition

Kaithal News: पशु प्रदर्शनी में नरड़ की अनमोल बनी चैंपियन

Fri, 18 Oct 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Anmol became champion in animal exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पानीपत के मतलौडा में आयोजित राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी में गांव नरड़ निवासी संजीव शर्मा की भैंस अनमोल ने ड्राई ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर को शुरू की गई थी, जो आगामी 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी।

संजीव शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उसकी भैंस अनमोल ऑल इंडिया की चैंपियन बनी है। इस भैंस ने प्रथम इनाम मोटरसाइकिल इनाम के रूप में जीती है। इससे पहले भी अनमोल नरड़ ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हंै। 2022 में भी अनमोल नरड़ ने डीएफए मेले में मिल्क ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। 2023 में भी अनमोल नरड़ ने 26.513 किलो दूध देकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जिसके चलते अनमोल नरड़ 2022-2023 में जिले में प्रथम स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा 2023 में भी अनमोल नरड़ ने करनाल एनडीआरआई पशु मेले में छह महीने की डिलीवरी के बाद भी मिल्क ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान पाया था। संजीव शर्मा ने बताया कि अनमोल नरड़ की आगे पांचवीं पीढ़ी उनके द्वारा घर पर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed