फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ANM-GNM protest over Exam issue

फिर सड़क पर उतरी एएनएम-जीएनएम छात्राएं

Fri, 17 Jul 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Fri, 17 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैथल। नर्सिंग कॉलेजों में परीक्षा परिणाम घोषित करने एवं आंदोलन के दौरान छात्र नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने के लिए एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। वीरवार को लघु सचिवालय परिसर के बाहर छात्राओं ने सरकार का पुतला जलाया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में एसएफआई के सदस्यों ने भी भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने लघु सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। छात्राओं की अगुवाई कर रहे एसएफआई के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, दीक्षा व जगदीप सिंह सहित अतिथि अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष मास्टर सुभाष ने कहा कि करनाल में एएनएम व जीएनएम छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। पानी की बौछार की गई। यह बहुत ही शर्मनाक है।
विज्ञापन


जगदीप सिंह ने कहा कि भिवानी में जेबीटी छात्रों के प्रदर्शन पर लाठी चार्ज कर छात्र नेताओं पर झूठे मुकदमे बना दिए गए। दीक्षा ने कहा कि एएनएम व जीएनएम की छात्राओं का परिणाम जब तक घोषित नहीं किया जाता, तब आंदोलन जारी रहेगा। आज प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से तंग आ चुका है, हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है। इससे पहले, छात्र-छात्राएं हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। हनुमान वाटिका से लघु सचिवालय तक भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली गई। गौरव शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार तानाशाही पर उतर आई है। लघु सचिवालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द एएनएम व जीएनएम का परिणाम और जेबीटी की इंटर्नशिप बंद नहीं की गई तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस अवसर पर महिला समिति, सीटू, नौजवान सभा, किसान सभा सहित शहर के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed