फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ankit wins gold medal in weightlifting

Kaithal News: अंकित को भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक

Sun, 19 Oct 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ankit wins gold medal in weightlifting
18kht_28_प्रतिभागी खिलाडिय़ों के बीच अपने मेडल के साथ अंकित।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। निर्मल पब्लिक स्कूल के छात्र अंकित ने रोहतक में आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय अंडर-17 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर कलायत का गौरव बढ़ाया है। अंकित ने इस प्रदेशभर के जिला-स्तरीय धुरंधरों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने अपने वर्ग में 98+ किलोग्राम वजन उठाकर न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि हरियाणा में अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा यह सिर्फ एक पदक नहीं है, यह अंकित की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारा छात्र खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंकित की यह जीत अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। अपनी सफलता का श्रेय अंकित ने अपने समर्पित कोच, स्कूल के शिक्षकों और अपने माता-पिता के निरंतर समर्थन को दिया। अब उनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर टिकी हैं जहां उनका लक्ष्य देश का नाम रोशन करना है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल डायरेक्टर अंकुर निर्मल, बलविंदर कोच, रोशन कोच, गिरीश सिंगला, अमित मोर, विकास और अशोक राणा सहित कई अध्यापक उपस्थित रहे उन्होंने युवा चैंपियन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed