फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ankit Khurania won the marathon by running 42.195 kms

Kaithal News: अंकित खुरानिया ने मैराथन में 42.195 किलोमीटर की दौड़ लगा जीीती प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ankit Khurania won the marathon by running 42.195 kms
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। टाटा मुंबई मैराथन विश्व की शीर्ष मैराथन में से एक है, जो हर वर्ष जनवरी माह के तीसरे रविवार को आयोजित होती है। इसमें देश-विदेश के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इस बार लगभग 12 हजार महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति इस मैराथन में भाग ले सकता है।

इस प्रतिष्ठित मैराथन में कैथल के रहने वाले अंकित खुरानिया ने 42.195 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया। उन्होंने यह दूरी चार घंटे 37 मिनट और 54 सेकंड में पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। अंकित ने एक किलोमीटर की दूरी केवल छह मिनट और 37 सेकंड में तय की। उनकी इस उपलब्धि पर कैथल में खुशी का माहौल है। परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन पर बधाई दी। आईजी कॉलेज में प्रबंधक समिति के प्रधान उनके पिता राम बहादुर खुरानिया ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनकी इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। खुरानिया ने बताया कि वह 41 वर्ष के हैं। एक साल पहले उन्होंने खुद को चुनौती दी थी कि वह इस मैराथन को जीतेंगे। यह मैराथन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शुरू होकर मुंबई के समुद्र पर बने पुल से गुजरते हुए वापस उसी स्थान पर समाप्त हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इस दूरी को सवा दो घंटे में पूरी कर लेते हैं। जबकि वह जैसे लोग, जो नियमित खिलाड़ी नहीं हैं, इस दूरी को साढ़े तीन से छह घंटे में पूरा करते हैं। अंकित ने कहा कि इस मैराथन में अलग-अलग श्रेणियां होती हैं, जैसे पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), और 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन। इससे पहले वह दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर और कोलकाता में भी मैराथन में भाग ले चुके हैं। कोलकाता में पिछले साल दिसंबर में उन्होंने 25 किलोमीटर की मैराथन पूरी की थी। उन्होंने बताया कि वह गुरुग्राम में एक अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी बैंक में काम करते हैं। 12 वर्षों तक ऑफिस और घर की व्यस्त दिनचर्या के बीच उन्होंने महसूस किया कि कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे शरीर और मन को लाभ हो। उन्होंने दौड़ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया। इसमें उनके बड़े भाई मोहित खुरानिया ने प्रेरणा दी, जो खुद भी दौड़ और क्रिकेट में सक्रिय हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उनका पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

अंकित ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। मैंने यह साबित किया कि यदि मन में ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा है कि वे अपनी व्यस्त जिंदगी में से कुछ समय अपने लिए निकालें। जीवन में कुछ ऐसा करें, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed