फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry people blocked the sewerage system

सीवरेज व्यवस्था ठप होने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the sewerage system
प्रताप गेट स्थित अंबकेश्वर कॉलोनी के लोगों ने गंदे पानी की निकासी और पेयजल की समस्या से तंग होकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या के समाधान की बात कही। इसके बाद ही कालोनी के लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे ही कॉलोनी वासियों ने समस्या को लेकर जाम लगा दिया। चंदाना गेट से प्रताप गेट की ओर जाने वाली सड़क पर रिक्शा, लोहे के गेट सहित अन्य सामान सड़क के बीच में रखकर करीब तीन दर्जन महिला व पुरुषों ने रास्ता बंद कर दिया। जाम के दौरान लोगों ने नारेबाजी कर प्रशासन व सरकार को जमकर कोसा। करीब 11 बजे सिटी एचएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी वासियों से समस्या बारे पूछा। इसके बाद अंबकेश्वर कॉलोनी की वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया। जहां पर समस्या की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ सुरेंद्र ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलोनी वासियों को जल्द पानी की निकासी करने का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। मौके पर ही जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अरविंद्र और राहुल ने पहुंचकर गंदे पानी की निकासी करवाई। कॉलोनीवासी आजाद सिंह, बिमला देवी, विक्की, चाहत लोट, मुकेश, राजरानी, मंजू व कमलेश ने बताया कि बीते छह माह से उनकी यह समस्या गंभीर बनी हुई है। बिन बरसात के भी हर समय गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। इसके साथ ही गंदे पानी की निकासी न होने के कारण वापस आ जाता है। जो घरों में भी जमा होने लग गया है। जिससे गंदी बदबू आने के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को पीलिया, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा होने लगा है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। कॉलोनीवासी चाहत लोट ने बताया कि वह कई बार गली को पक्का बनवाने के लिए ईओ से भी मिल चुके हैं। हर बार उन्हें अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहगीर दूसरे रास्तों से निकलते नजर आए। वहीं पुलिस कर्मचारी भी राहगीरों को रास्ता बदलने के लिए गाइड करते दिखाई दिए। ताकि जाम के दौरान लोगों से किसी राहगीर की बहस न हो।

जनस्वास्थ्य विभाग एक्सईएन कर्णवीर सिंह ने बताया कि सीवरेज की समस्या है। समय समय पर सीवरों की सफाई कराई जाती है। कुछ दिनों से शहर की सफाई करने वाली मशीन खराब हो गई है। इस कारण से दूसरी मशीन के लिए ऑर्डर किया गया है। जैसे ही मशीन आ जाएगी। समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। अंबकेश्वर कॉलोनी में कुछ कर्मचारियों द्वारा सीवरों की सफाई कराई गई है। ताकि लोगों को समस्या से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed