{"_id":"662ae09587ec1134f001c794","slug":"angry-farmers-stopped-jindal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-376247-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाराज किसानों ने जिंदल को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाराज किसानों ने जिंदल को रोका
Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन, कैथल। पोलड़ गांव में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित मांडी गांव के मोड़ पर वीरवार को किसानों ने कुरुक्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल के काफिले को बीच रास्ते में ही रोक लिया। नाराज किसानों ने काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने उनसे सवाल जवाब करते हुए कहा कि आप अब भाजपा पार्टी के नेता बने हैं, तो किसानों के मुद्दे पर हस्तक्षेप करें। जवाब में नवीन जिंदल ने किसानों के समक्ष हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह और भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। इस पर प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि यदि पार्टी साथ खड़ी है सरकार की ओर से गिरफ्तार किए गए तीनों युवा किसान नेताओं को रिहा किया जाए। इस पर नवीन जिंदल फिर से किसानों के सामने हाथ जोड़ते हुए आगे निकले, लेकिन फिर से किसानों ने उन्हें घेर लिया। संवाद