फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers locked the cooperative society in Khurana village

Kaithal News: खुराना गांव में सहकारी समिति पर नाराज किसानों ने जड़ा ताला

Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers locked the cooperative society in Khurana village
16 कैथल। खुराना गांव में सोसायटी में किसानों की ओर से लगाया गया ताला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। खुराना गांव में बनी चार गांवों की प्राथमिक कृषि सहकारी समिति वीरवार को किसानों के आक्रोश का केंद्र बन गई। दोपहर बाद गुस्साए किसानों ने समिति के गेट पर ताला जड़ दिया और बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि समिति की लापरवाही के कारण उन्हें समय पर खाद और यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे उनकी फसलें खराब होने के कगार पर हैं। बाद में अफसरों के आश्वासन पर किसान मान गए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी किसान ओमप्रकाश, राजेश, कृष्ण, गुलाब सिंह, सुभाष और राजकुमार ने बताया कि खुराना समिति से खुराना, खानपुर, डोहर और कवारतन गांवों के हजारों किसान खाद व यूरिया की सप्लाई लेते हैं लेकिन पिछले कुछ वर्षों से किसानों को समय पर यह सुविधा नहीं मिल रही है। नाराज किसानों ने कहा कि मौजूदा सीजन में भी उन्हें खेतों के लिए खाद व यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन समिति के पास उपलब्धता न होने के कारण वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले समिति के कुछ कर्मचारियों ने करीब 28 से 30 लाख रुपये का घोटाला किया था। किसानों से खाद के नाम पर पैसे तो वसूल लिए गए, लेकिन उन्हें बैंक में जमा नहीं करवाया गया। इसके चलते समिति की ओर से बैंक को भुगतान न हो पाने की वजह से यहां खाद की सप्लाई रुक गई।

नाराज किसानों का यह भी कहना था कि इस गड़बड़ी की सजा अब हजारों किसानों को भुगतनी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। खोल दिया और स्थिति सामान्य हुई।


को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम ने किसानों को समझाया

विरोध की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुचे को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम खुराना ने नाराज किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जैसे ही खाद आएगा, उसे तुरंत समिति में भिजवाकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने ताला खोला।

16 कैथल। खुराना गांव में सोसायटी में किसानों की ओर से लगाया गया ताला। संवाद

16 कैथल। खुराना गांव में सोसायटी में किसानों की ओर से लगाया गया ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed