फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers camped in electricity office

बिजली कार्यालय में नाराज किसानों ने डाला डेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers camped in electricity office
27-कैथल। ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर मंगलवार को राजीव गांधी बिजली घर पर प्रदर्शन - फोटो : Kaithal
कैथल। ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन न मिलने से गुस्साए किसानों ने बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू कर दिया। इससे उन्होंने शहर में भी प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से किसान जवाहर पार्क में पहुंचना शुरू हो गए थे। करीब साढ़े 11 बजे वहां से प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक से बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे और वहां टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। जानकारी कि यह रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

नाराज किसानों का कहना है कि जब तक सभी पात्रों को ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन नहीं मिल जाता, तब तक वे यहीं बैठे रहेंगे। कार्यालय में किसानों के पहुंचते ही निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के बारे में विभाग के मुख्यालय को अवगत करवाया गया है। जल्द ही सभी किसानों को कनेक्शन दिलाने का आश्वासन दिया पर किसान नहीं माने और निगम के अधिकारियों से जगह की मांग कर कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रधान महावीर चहल, युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना, नरेंद्र, बिंदर, जसवंत संधू, गगनदीप, कुलवंत, केवल सिद्धू व सुरेश बंदराना ने कहा कि निगम ने अब तक किसानों के लिए वर्ष 2014 से 18 के बीच स्वीकार किए गए कनेक्शन भी जारी नहीं किए हैं। किसानों ने सिक्योरिटी जमा करवा दी, महंगे दाम पर मोटर खरीद ली, यहां तक कि पंप भी लगवा लिए, लेकिन अब निगम कनेक्शन के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहा है। बार-बार उन्हें कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक सभी किसानों को कनेक्शन नहीं मिलेंगे, तब तक वे यहीं बैठे रहेंगे। दूसरी ओर बिजली निगम के एसई कशिक मान ने बताया कि किसानों की मांग के बारे में निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द से जल्द कनेक्शन जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मोटर का बिल, ड्रिप सिस्टम व पाइपलाइन जैसी जरूरतों को किसान पूरा करें। उसके बाद कनेक्शन संबंधित कार्य होगा।
ये है कनेक्शनों की स्थिति
निगम की ओर से 2854 किसानों को कनेक्शन जारी करने के लिए सूची तैयार की गई। इनमें से अभी तक करीब 700 किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन किसानों ने अभी तक निर्धारित नियमों को पूरा नहीं किया है। बिजली निगम ने 1572 जगह पर बिजली के तार, ट्रांसफार्मर व खंबे गाड़ दिए हैं। निगम का दावा है कि नियमों को पूरे नहीं करने वाले किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिले हैं।

भारी पुलिस बल रहा मौजूद
कनेक्शनों की मांग के लिए किसानों ने बीते सप्ताह भी प्रदर्शन किया था। उस दौरान किसानों और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी और निगम कार्यालय के शीशे भी टूट गए थे। इस पर किसानों ने 17 मई तक कनेक्शन जारी करने का अधिकारियों को समय दिया था। इस बार भी कोई अनहोनी घटना न हो, इसके दृष्टिगत निगम प्रबंधन की ओर से पहले ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। किसान हुक्का-पानी लेकर निगम कार्यालय में पहुंचे थे। वहीं पर उनके लिए गुरुद्वारे की ओर से दोपहर के भोजन का प्रबंध किया गया।

28-कैथल। प्रदर्शन के दौरान किसानो के समक्ष अपनी बात रखते हुए बिजली बोर्ड के अधिकारी कशिक मान।

28-कैथल। प्रदर्शन के दौरान किसानो के समक्ष अपनी बात रखते हुए बिजली बोर्ड के अधिकारी कशिक मान।- फोटो : Kaithal

30-कैथल। लंगर गुरुद्वारे दा............धरने पर गुरुद्वारे से आया लंगर किसानों को खिलाते हुए सेवादार।

30-कैथल। लंगर गुरुद्वारे दा............धरने पर गुरुद्वारे से आया लंगर किसानों को खिलाते हुए सेवादार।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed